ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / bihar / ट्रकों में भर कर आलू-प्याज पहुंच रहा बिहार, खाद्य-आपूर्ति विभाग ने दिलाया भरोसा...

ट्रकों में भर कर आलू-प्याज पहुंच रहा बिहार, खाद्य-आपूर्ति विभाग ने दिलाया भरोसा खाने के सामान की कमी नहीं

30-Mar-2020 07:16 PM

PATNA: बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि लॉकडाउन के दौरान खाने के समान की कोई कमी नहीं होगी। गेहूं की आपूर्ति भरपूर मात्रा में की जा रही है जबकि आलू-प्याज ट्रकों में भरकर बिहार पहुंच रहा है।


बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति सचिव पंकज कुमार पाल का ने भरोसा दिलाया कि बिहार में खाद्य सामग्रियों की कोई कमी नहीं होने जा रही है।गेंहू , आटा , दाल और सब्जियों की सप्लाई लगातार जारी है। वहीं उन्होनें कहा कि आटा की कोई कमी नहीं है FCI से गेहूं मंगवा लिया गया है। दो  दिनों में आटा की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।  वहीं उन्होनें कहा कि देश के कई हिस्सों से दाल और आलू-प्याज भरे ट्रक बिहार पहुंच रहे हैं।


पंकज कुमार पाल ने कहा कि बिहार के अमूमन सभी बड़े शहरों में घरों तक दूध की आपूर्ति की जा रही है। वहीं कालाबाजारियों पर नकेल कसने के लिए तमाम जिले के डीएम-एसपी को निर्देश दिए गये हैं और उस आलोक में कार्रवाई की जा रही है। केन्द्रीय खाद्य-आपूर्ति विभाग के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बिहार के खाद्य पदार्थों की उपलब्धता पर चर्चा की गयी।