Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट
31-May-2025 12:18 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना सिटी स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह भवन बीएससी नर्सिंग स्कूल और राजकीय फार्मेसी संस्थान के पीछे लगभग दस एकड़ भूमि पर निर्मित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 264 करोड़ की लागत आने की संभावना है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी उपस्थित रहे। शिलान्यास से पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह और बीएमएसआईसीएल (BMSICL) के एमडी धर्मेन्द्र कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नालंदा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रो. उषा कुमारी, अधीक्षक डॉ. प्रो. रिश्म प्रसाद, और उपाधीक्षक डॉ. सरोज कुमार भी मौजूद थे। बीएमएसआईसीएल के अभियंताओं के अनुसार, निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
निर्माणाधीन भवन में 200 बेड की क्षमता वाला पाँच मंज़िला यूनानी अस्पताल, 150 विद्यार्थियों की क्षमता वाला अकादमिक भवन, 500 लोगों की बैठने की क्षमता वाला वातानुकूलित सभागार, प्राचार्य, अधीक्षक, डॉक्टरों एवं कर्मियों के लिए आवासीय परिसर, यूजी और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधाएं होंगी।
वर्तमान में तिब्बी कॉलेज अस्पताल कदमकुआं में संचालित हो रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. महफूज़ुर रहमान ने बताया कि इस नए भवन के निर्माण से संस्थान को एक नई ऊंचाई मिलेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
पटना सिटी से बादल के साथ पटना से प्रेम की रिपोर्ट..