पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
10-Jun-2025 10:16 PM
By First Bihar
MOTIHARI: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के जिला संगठन ढाका के जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोग आपस में ही भिड़ गये जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हंगामे को देखते हुए जिलाध्यक्ष चुनाव को स्थगित कर दिया गया।
पूर्वी चंपारण में ढाका के लिए राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव चल रहा था। तभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष नूर आलम खा और पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हामिद रेजा के समर्थक चुनाव के दौरान आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्ष के समर्थक भी सामने आ गये। भारी हंगामे के चलते इस चुनाव को ही स्थगित कर दिया गया।
जिला निर्वाची पदाधिकारी अनिल सहनी ने हंगामे को देखते हुए जिलाध्यक्ष के चुनाव को स्थगित कर दिया। जिसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया। लोग अपने घर के लिए रवाना हो गये। लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी की शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव होते रहता तो स्थगित करने की नौबत नहीं आती। चुनाव स्थगित होने से कुछ लोग मायूस नजर आए। पूरी स्थिति से अवगत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कराया गया है। अब आगे उनके निर्देश के बाद ही जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।