ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार में महाजंगल राज नहीं बल्कि महाराक्षस राज है, RJD की राज्य परिषद...

बिहार में महाजंगल राज नहीं बल्कि महाराक्षस राज है, RJD की राज्य परिषद की बैठक में राबड़ी ने सरकार पर बोला हमला

राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी पार्टी को लेकर आगे चल रहे हैं। पार्टी के लोगों ने तय किया है कि आरजेडी को आगे बढ़ाना है, इसके लिए हम सभी को खूब मेहनत करना होगा। इसके लिए आप लोग भी तैयार रहिए।

19-Jun-2025 02:35 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के ज्ञान भवन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्य परिषद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल,अब्दुलबारी सिद्दिकी, रामचंद्र पूर्वे, सुनील सिंह सहित राजद के कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने मंच से संबोधित करते हुए परिवारवाद पर विरोधियों को जवाब दिया। कहा कि हमारा परिवार बिहार है और जो अकेला होता है वो परिवार नहीं है। नीतीश पर हमला बोलते हुए राबड़ी ने कहा कि जो अकेला रहेगा वो परिवार क्या समझेगा? राबड़ी के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे।


इस मौके पर राबड़ी देवी ने सबसे राष्ट्रीय जनता दल के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि तेजस्वी पार्टी को लेकर आगे चल रहे हैं। पार्टी के लोगों ने तय किया है कि आरजेडी को को आगे बढ़ाना है, इसके लिए हम सभी को मेहनत करना होगा। इसलिए आप सब भी मेहनत कीजिए। आज स्थिति यह है कि सरकार के लोग हमें बदनाम करते हैं। हमारे कार्यकाल को जंगलराज कहते हैं जबकि हकीकत यह है कि आज महाजंगल राज नहीं बल्कि महाराक्षस राज है। लोगों को घर में घुसकर मारा जा रहा है। बेटियों का बलात्कार हो रहा है। हमलोग की पार्टी में कुछ होता है तो मीडिया में खबरें चलने चलती है। राबड़ी देवी ने पार्टी के लोगों को एकजुट रहने की बात कही। 


राबड़ी ने कहा कि सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। मोदी जी बिहार आते हैं तो कहते हैं कि 5 किलो अनाज देंगे? मैं पूछती हूं की 5 किलों अनाज से क्या होगा? 5 किलो अनाज क्या एक महीना लोग खा लेंगे। यह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है लेकिन गरीबों की हालत जस की तस बनी हुई है। गरीबों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। यह सरकार गरीबों की नहीं है। राबड़ी ने कहा कि आज हमारी राज्य परिषद की बैठक में जो तेजस्वी तय करेगा उसको आगे बढ़ाना है। चुनाव में सबको एक साथ जोड़ना है। सब धर्म जाति सबको साथ लेकर चलना है। कोई ऐसी जाति नहीं है जिसे हमने अपनी पार्टी में जगह नहीं दिया। तेजस्वी सत्तू खाते है तब भी मजाक उड़ाया जाता है। जिसको जितना गाली देना है दीजिए सब आगे पता चल जाएगा।