ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप

Home / bihar / वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष...

वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना

थाईलैंड से आए 300 बौद्ध भिक्षु वैशाली पहुंचे और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बौद्ध जत्था बोधगया के लिए रवाना हुआ।

16-Mar-2026 09:40 PM

By First Bihar

VAISHALI: भगवान गौतम बुद्ध की कर्मभूमि वैशाली में थाईलैंड से आए करीब 300 बौद्ध भिक्षुओं का अंतरराष्ट्रीय जत्था पहुंचा। भिक्षुओं ने यहां मानवता और विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की और पूरी दुनिया में शांति का संदेश दिया।


भिक्षुओं के इस जत्थे का स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भिक्षुओं ने वर्तमान समय में दुनिया भर में बढ़ते युद्ध और तनाव के माहौल के बीच शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया।भिक्षुओं ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी दुनिया को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं। इसी उद्देश्य से यह अंतरराष्ट्रीय बौद्ध यात्रा आयोजित की गई है, ताकि पूरी दुनिया में शांति और मानवता का संदेश फैलाया जा सके।


वैशाली में प्रार्थना और ध्यान के बाद यह अंतरराष्ट्रीय बौद्ध जत्था आगे की यात्रा के लिए Bodh Gaya के लिए रवाना हो गया, जहां भिक्षु भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों पर ध्यान और पूजा-अर्चना करेंगे। भिक्षुओं के आगमन से वैशाली एक बार फिर विश्व शांति के संदेश का केंद्र बन गया और यहां से पूरी दुनिया को अहिंसा और मानवता का संदेश दिया गया।