BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
08-Nov-2025 05:08 PM
By First Bihar
GAYA: केन्द्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और वहां की जनता से वोट देने की अपील की। चिराग पासवान ने टेकारी से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी अनिल कुमार के लिए वोट मांगा। कहा कि कराही पर बटन दबाकर हम प्रत्याशी को विजयी बनाएं। जीतने के बाद इसी कराही में समोसा और पकौड़ा तलेंगे और जीत का जश्न मनाएंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण में जिस तरह से मतदान हुआ, उससे यह पता चलता है कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है। एनडीए की डबल इंजन की सरकार बिहार में बन रही है। बिहार की जनता फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। चिराग पासवान ने कहा कि डॉ. अनिल कुमार हमारे अभिभावक तुल्य हैं, इनसे मेरे पिता आदरणीय रामविलास जी से पुराना संबंध रहा है।
मैं इनके लिए टेकारी जाकर प्रचार करना चाहता था लेकिन समयाभाव के कारण टेकारी नहीं जा पा रहा हूं। मैं यही से टेकारी की महान जनता से आग्रह करना चाहता हूं कि 3 नंबर पर कराही छाप पर बटन दबाकर अनिल कुमार जी को भारी मतो से जीताने का काम करे। जितने के बाद उसी कराही में समोसा पकौड़ा तलकर एनडीए की सरकार बनाने का काम करेंगे। चिराग पासवान गुरुआ से उपेंद्र दांगी को एक नंबर का बटन बदाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। चिराग पासवान ने एक मंच से गुरुआ के प्रत्याशी उपेन्द्र दांगी और टेकारी से हम के प्रत्याशी अनिल कुमार को वोट देने की अपील की।
वही चिराग पासवान रोहतास के चेनारी में लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि महागठबंधन के लोग अपने परिवार की अधिक चिंता करते हैं। खुद मुख्यमंत्री बनते हैं और जब जेल जाते है तो अपनी अर्धांगिनी को मुख्यमंत्री बना देते हैं। फिर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लग जाते हैं। अगर सांसद बनाना होगा तो अपनी बेटी को बनाएंगे। इसी प्रकार सारा लाभ अपने परिवार को देते हैं और वोट आम लोगों से लेते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वालों ने M.Y. समीकरण बनाया है। लेकिन "एम" को कोई लाभ नहीं दिया और "वाई" में सारा लाभ अपने परिवार के लिए रख लिया। वही हमारे M.Y. समीकरण में महिलाएं और युवा है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं का समीकरण बनाया है। बता दें कि चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम के लिए वोट मांगने नौहट्टा पहुंचे थे।