Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
02-Aug-2025 03:19 PM
By First Bihar
ARRAH: हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव जन संवाद यात्रा के दौरान आरा के शाहपुर विधानसभा पहुंचे। इससे पूर्व शाहपुर में जन संवाद यात्रा के लिए जाने के दौरान वो रास्ते में रुके और किसानों को खेत में धान की रोपनी करते देख वो खुद को रोक नहीं पाये। गाड़ी से उतकर वो भी खेत में जा पहुंचे और धान की रोपनी करने लगे। उन्होंने इस दौरान सफेद रंग का कुर्ता और पायजमा के साथ पीले रंग की टोपी पहन रखी थी।
अपने बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल को देखकर खेतों में रोपनी कर रहे किसान भी हैरान रह गये। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि लालू जी का बड़ा लड़का तेजप्रताप यादव उनके सामने खेत में खड़े हैं और अपने हाथों से खेत में धान की रोपनी कर रहे हैं। तेजप्रताप ने किसानों के साथ रोपनी की। इस बात की जानकारी तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर रोपनी करते बनाये गये वीडियो अपलोड किया है। जिसमें यह भी लिखा है कि आज जिला आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मैन भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।
बता दें कि तेजप्रताप और अनुष्का का मामला सामने आने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था वही घर परिवार से भी बेदखल कर दिया है। जिसके बाद तेजप्रताप ने हरी टोपी और राजद को छोड़ पार्टी और परिवार से अलग किए जाने के बाद अपनी राजनीतिक दिशा तय कर ली है। उन्होंने अब महुआ से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। तेज प्रताप ने कहा कि यदि महुआ से वो जीतते हैं तो यह जीत लालू प्रसाद यादव की होगी। तेजप्रताप 31 जुलाई को महुआ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पानापुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की थी और जीत का आशीर्वाद लिया।
महुआ विधानसभा क्षेत्र के हरपुरा ओसती में जन संवाद कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या आये हुए जनता-जनार्दन को संबोधित किया। महुआ को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने के बाद अब महुआ को महुआ इंजीनियरिंग कॉलेज खोलवाने का काम करूंगा। साथी ही महुआ के हमारे युवा साथियों के लिए एक युथ क्लब और एक स्टेडिम भी इसबार चुनाव जीतने के बाद खोला जाएगा। वही महुआ विधानसभा क्षेत्र के परसौनिया गुदरी में भी "जन संवाद" कार्यक्रम को संबोधित किये थे जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।
फिर महुआ विधानसभा क्षेत्र के अबाबकरपुर में काली पूजा मेला का फीता कटाकर उद्घाटन किया था। हजारों की संख्या में उपस्थित युवा,महिला,बुजुर्गों को तेजप्रताप ने संबोधित किया था। इस दौरान तेजप्रताप ने कहा था कि अबाबकरपुर में एक काली माता का मंदिर भी सभी के सहयोग चुनाव के बाद बनवाया जाएगा। तेजप्रताप यादव का पूरा ध्यान महुआ विधानसभा क्षेत्र पर हैं। इसी क्रम में तेजप्रताप आज आरा पहुंचे थे। आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर तेजप्रताप धान की फसल की रोपनी करने लगे। किसान महिलाओं से उनका हाल चाल लेने लगे और उनके साथ वो भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी करने लगे। तेजप्रताप का किसान रूप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।