ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / गाली देने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब: RJD कार्यकर्ताओं से बोले तेजस्वी यादव,...

गाली देने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब: RJD कार्यकर्ताओं से बोले तेजस्वी यादव, कहा..NDA का समय है, हमारा दौर आएगा

आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। अभिनंदन समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती से लड़ने और एनडीए सरकार पर करारा हमला बोला।

07-Feb-2026 04:04 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आरजेडी कार्यालय में खासा उत्साह देखने को मिला। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कह दिया कि गाली देने वाले लोगों को कार्यकर्ता मुंह तोड़ जवाब दें। कार्यकर्ता चुप नहीं बैठे। 


तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों और लालू के विचारधारा को मानने वाले लोगों से कहा कि यदि कोई आपकों गाली देता हैं तो आप लोगों को चुप रहने की जरूरत नहीं है। सब मजबुती के साथ इस लड़ाई में खड़े रहिए। अभी सरकार बनाने की कोई हड़बड़ी नहीं है। केतनो होगा तो 8 चुनाव हम देखेंगे। तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी इनका समय है..हम लोगों का दौर आएगा।


तेजस्वी ने कहा कि देश का सबसे नौजवान उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष बने जब चाचा जी उधर जाकर पलट गये। तेजस्वी ने कहा कि हमारी तो भ्रूण हत्या कराई जा रही थी। जब मूंछ नहीं था तभी सीबीआई और ईडी का केस कराया गया था, जो अभी भी चल रहा है। दोष यही था कि नीतीश जी को भाजपा के साथ जाना था उनके पास हमको हटाने के लिए कोई मौका नहीं मिल रहा था। 


तब हमारे ऊपर केस मुकदमा करा दिया गया। तेजस्वी ने फिर कहा कि देश के सबसे नौजवान विपक्ष का नेता बनने का भी मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि अब इतनी बड़ी जिम्मेवारी मुझे मिली है। अब लालू जी का सपना साकार करना है। केवल बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में अपने संगठन को मजबूत करना है। 

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट