ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / bihar / तेजस्वी ने फिर नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा..राजधानी पटना में मंगलराज...

तेजस्वी ने फिर नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा..राजधानी पटना में मंगलराज वाले अपराधियों का दिनदहाड़े गोलीबारी वाला रोड शो!

तेजस्वी ने कहा कि बिहार का अनियंत्रित अपराध, बेलगाम अपराधी एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था गोदी मीडिया के लिए डिबेट का विषय है ही नहीं, क्योंकि अब बिहार में उनके वर्गीय हित साधने वाली बीजेपी-एनडीए की सरकार है।

27-May-2025 09:59 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। राजधानी पटना में भी अपराधी तांडव मचा रहे हैं। 24 मई दिन शनिवार की सुबह में पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर बाइक सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। यही नहीं जेपी गंगा पथ पर जाकर भी फायरिंग की। सुबह में यह घटना हुई और शाम में बोरिंग केनाल रोड स्थित न्यू पुनाईचक इंदिरा भवन के पास स्कॉर्पियों पर सवार अपराधियों ने दस राउंड फायरिंग कर दी। इन दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


इस वीडियो के सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए इसे शेयर किया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि "राजधानी पटना में मंगलराज वाले अपराधियों का दिनदहाड़े गोलीबारी वाला रोड शो! बिहार का अनियंत्रित अपराध, बेलगाम अपराधी एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था गोदी मीडिया के लिए डिबेट का विषय है ही नहीं, क्योंकि अब बिहार में उनके वर्गीय हित साधने वाली बीजेपी-एनडीए की सरकार है। #Crime #Bihar


इस घटना से पहले स्कॉर्पियों फायरिंग मामले को लेकर भी तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "मुस्कुरा कर जोर से नारा लगाइए कि, “आप अपराधियों के मंगलराज में है।” मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर राजधानी पटना में दिनदहाड़े काली स्कॉर्पियो से अपराधी उतर कर अंधाधुंध फायरिंग करते है। अपराधियों से चंद कदम पीछे 𝐀𝐃𝐆 (𝐋𝐚𝐰 & 𝐎𝐫𝐝𝐞𝐫) की गाड़ी है फिर भी 𝟑 दिन बाद अपराधी नहीं पकड़े गए है। इससे अधिक ध्वस्त विधि व्यवस्था का प्रमाण और क्या मिलेगा? 𝟑 दिन बाद बिहार पधारने वाले प्रधानमंत्री जी इन घटनाओं का ज़िक्र कर नारा लगाएंगे की, “बोलो बीजेपी के गुंडाराज की जय,  एनडीए के मंगलराज की जय, 𝟐𝟎 बरस पहले आई छींक की क्षय!” गोदी मीडिया को बीजेपी शासित बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधी एवं सत्ता संपोषित अपराध भी प्रधानमंत्री के चेहरे का कमाल लगता है इसलिए चयनात्मक स्मृतिलोप से ग्रस्त बेचारे पत्रकार इस जंगलराज पर कुछ बोलते ही नहीं है।"


बता दें कि पटना में फायरिंग की पहली और दूसरी घटना एक ही दिन की बतायी जा रही है। बाइक से फायरिंग करने की घटना शनिवार 24 मई की सुबह की है, तो वही स्कॉर्पियों सवार अपराधियों के फायरिंग करने की घटना उसी दिन शाम की है। सुबह में बाइक पर सवार दो युवक बोरिंग रोड चौराहा पहुंचे और फायरिंग करने लगे। जिस तरह से ये फायरिंग कर रहे थे, किसी को गोली लग सकती थी। लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वही दूसरी घटना शनिवार की शाम में न्यू पुनाईचक बोरिंग केनाल रोड में इंदिरा भवन के पास हुई थी। बिना नंबर प्लेट वाले स्कॉर्पियो और थार के ड्राइवर के बीच में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद इलाके में गोली चली। नशे में धुत स्कॉर्पियों सवार अपराधियों ने जमकर फायरिंग की।


 जिस वक्त इलाके में फायरिंग हो रही थी उसी वक्त एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद वहां से गुजर रहे थे। वो एटीएस की मीटिंग से लौट रहे थे। तभी उन्होंने अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड ने भी स्कॉर्पियों सवार अपराधियों पर कई राउंड फायरिंग की लेकिन अपराधी मौके से भागने में सफल हो गया। बिना नंबर प्लेट वाले स्कॉर्पियों की तलाश पुलिस कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वही इस घटना के बाद बोरिंग रोड चौराहे पर फायरिंग मामले में कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।