ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / bihar / तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 3 युवकों की स्पॉट डेथ

तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 3 युवकों की स्पॉट डेथ

09-Mar-2021 08:41 AM

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बिहार के बेतिया से है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की स्पॉट डेथ हो गई. घटना बेतिया-लौरिया पथ के बनकटवा स्कूल के पास की है.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह तीनों शवों को कार के अंदर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक की पहचान नौतन के रहने वाले दीपक कुमार, हरसिद्धी निवासी हरसिद्धी निवासी के रुप में की गई है. वहीं एक अन्य युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है तेज रफ्तार एक कार लौरिया की तरफ से बेतिया की ओर आ रही थी, इसी बीच बनकटवा स्कूल के पास अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर के ट्राली में जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का ट्राली भी पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों  ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शव को गाड़ी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है. वहीं अभी पता नहीं चल पा रहा है कि युवक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे.