ब्रेकिंग न्यूज़

100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान!

Home / bihar / तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को...

तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है

इस मामले को लेकर हम गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य लोगों से भी मिलेंगे और अपनी बातें रखेंगे और न्याय की मांग करेंगे। जिस तरह से हमारे बारे में अफवाह उड़ाया जा रहा है, हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ने वाले नहीं हैं..

08-Feb-2026 09:06 PM

By First Bihar

PATNA:जनतांत्रिक जनता दल (JJD)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के पिता बनने की अफवाह उड़ने से तेजप्रताप यादव काफी गुस्से में हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बारे में झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है। हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ेंगे नहीं। तेजप्रताप यादव ने आज जयचंदों के नाम का खुलासा किया। उन्होंने 5 लोगों का नाम मीडिया के सामने रखा। 


पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने आगे कहा कि यह पूरे तरीके से बेबुनियाद और झूठी बातें है। इसको मैं खारिज करता हूं। इस तरह का आरोप लगेगा तो लोग डिप्रेशन में चला जाएगा और फांसी लगा लगा। डिप्रेशन में हम भी थे लेकिन भगवान का हम पर आशीर्वाद है कि हम ठीक हैं। इस मामले को लेकर हम गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य लोगों से भी मिलेंगे और अपनी बातें रखेंगे और न्याय की मांग करेंगे। जिस तरह से हमारे बारे में अफवाह उड़ाया जा रहा है, हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ने वाले नहीं हैं। सम्राट चौधरी से हमारी बात हुई है। उन्होंने कहा है कि एक दो दिन में हम आपको बुलाते हैं। इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी। 


तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी यादव यह सब देखते हुए भी क्यों चुप है यह वही बताएंगे। उनके जयचंद अलग-अलग कोना में बैठा हुआ है और वही से मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है। हम जानते हैं इस गिरोह का संचालन मिस्टर मुकेश रोशन करते हैं। जो महुआ से हारे हुए विधायक हैं। मुकेश रोशन मेरा हत्या करना चाहता है। मुकेश रोशन को पकड़ा जाए। हमारा संबंध लड़की से जोड़ रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उस लड़की से मेरा कोई संबंध नहीं है। हमारा संबंध बच्चों से जोड़ा जा रहा है उससे भी हमारा कोई संबंध नहीं है। आकाश भारती और आकाश गुर्जर उसका पता लगाना चाहिए। यह लोग रात के अंधेरे में गोला रोड कहां जाते थे। हर एक फुटेज निकाल कर इसकी जांच करनी चाहिए। 


हम न्याय की गुहार लगाएंगे। मुझे बदनाम किया जा रहा है। हमारे पीछे साजिश की गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक भ्रामक खबर चलाई जा रही है। कोई कह रहा है कि पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तो कोई कह रहा है कि पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। यह सब भ्रामक खबर है ऐसी कोई बात नहीं है। यदि ऐसी कोई बातें रहती तो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया जाता। तेजप्रताप ने जयचंदों का खुलासा करते हुए कहा कि मिस्टर मुकेश रोशन जयचंद नंबर 1 है। नंबर 2 में संजय यादव और नंबर 3 में रमिज, नंबर 4 शक्ति सिंह और 5 नंबर पर जयचंद सुनील सिंह है। इसके साथ-साथ छात्र राजद के कई लोग भी इसमें शामिल है जो हमें लगातार बदनाम करने की साजिश कर रहा है। 


तेजप्रताप ने कहा कि मैं जीतनराम मांझी जी के ट्रीट को भी खारिज करता हूं। उन्होंने जो ट्वीट किया था वो भी गलत है। बता दें कि केन्द्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने ट्वीट करके बताया था कि 'घर में लक्ष्मी आगमन के लिए पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव जी एवं अनुष्का को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप तीनों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे यही कामना है। पुन: ढेरों शुभकामनाएं।' जीतनराम मांझी ने शुभकामना संदेश देने के कुछ देर बाद इसे ट्विटर से डिलिट कर दिया था।  





news image

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट