Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
23-Jun-2025 02:26 PM
By First Bihar
Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है।
दरअसल, आज यानि सोमवार सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए अपने परिवार के साथ औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। इसके बाद राजनीति में हलचल था। इस बीच मीडिया के सामने आकर तेज प्रताप यादव ने अपने दर्द को बयां किया है।
तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा, "अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए क्योंकि मेरी जान को खतरा है। हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है, हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे। जो लोग भी चार-पांच मिलकर मेरे जीवन को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं, चाहे उन्होंने मेरे निजी जीवन को उजागर करने की कोशिश की हो, उन लोगों को मैं नहीं छोड़ूंगा।" वहीं, उन्होंने अपने पिता के लिए कहा, "पिता जी को मेरी शुभकामनाएं। उनको मेरी भी आयु लगे। उनका भविष्य उज्जवल हो। तेजस्वी जी आगे बढ़े, बिहार के मुख्यमंत्री बनें, ये मेरा आशीर्वाद है।"
राजद के अंदरूनी कलह पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में रही है। तेज प्रताप यादव ने कई बार सार्वजनिक मंचों से अपनी नाराजगी और असहमति व्यक्त की है। उन्होंने खुद को दरकिनार किए जाने का आरोप भी लगाया है। पार्टी से निलंबन के बाद यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि तेज प्रताप का यह बयान आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजद की रणनीति और आंतरिक एकता पर सवाल खड़े कर सकता है।