ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / bihar / Tej Pratap Yadav: राहुल-तेजस्वी लोकतंत्र बचाने निकले हैं या लोकतंत्र को तार-तार करने...,...

Tej Pratap Yadav: राहुल-तेजस्वी लोकतंत्र बचाने निकले हैं या लोकतंत्र को तार-तार करने..., तेजप्रताप ने वोट अधिकार यात्रा पर बोला हमला

Tej Pratap Yadav: राजद नेता तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर वोट अधिकार यात्रा और इसके नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

19-Aug-2025 08:38 AM

By First Bihar

Tej Pratap Yadav: राजद नेता तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर वोट अधिकार यात्रा और इसके नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मंशा पर सवाल उठाए हैं। तेजप्रताप ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को तार-तार करने के लिए।"


दरअसल, तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए राहुल- तेजस्वी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़ ताड़ करने निकले हैं। क्योंकि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूँ। मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस पास के जयचंदो से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।”


तेजप्रताप यादव का यह बयान उस घटना के बाद आया है जिसमें नबीनगर विधानसभा के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के वाहन चालक और एक स्थानीय मीडिया पत्रकार के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की गई। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि यह हमला जयचंदों (विश्वासघात करने वालों) द्वारा किया गया और इसे शर्मनाक व निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा, "मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।"


तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव को भी चेतावनी भरे लहजे में संदेश दिया। उन्होंने कहा, "अभी भी समय है तेजस्वी, अपने आसपास मौजूद जयचंदों से सावधान हो जाओ। नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा।" तेजप्रताप का यह बयान आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी और महागठबंधन में बढ़ते मतभेदों की ओर संकेत करता है। उन्होंने आगे जोड़ा कि यह चुनाव बताएगा कि "अब आप कितने समझदार हैं।" इस बयान के माध्यम से उन्होंने साफ तौर पर तेजस्वी यादव की राजनीतिक समझदारी और उनके निर्णयों पर सवाल उठाया है।


तेजप्रताप यादव का यह हमला न सिर्फ महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि राजद के भीतर चल रही गुटबाजी और आंतरिक मतभेदों को भी उजागर करता है। साथ ही, यह भी स्पष्ट होता जा रहा है कि तेजप्रताप आने वाले चुनावों में अपनी अलग रणनीति और स्टैंड के साथ मैदान में उतर सकते हैं।