ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / bihar / Tej Pratap Yadav: आकाश यादव और कुछ जयचंदों ने मेरी फोटो वायरल किया...,...

Tej Pratap Yadav: आकाश यादव और कुछ जयचंदों ने मेरी फोटो वायरल किया..., तेजप्रताप ने लगाया बड़ा आरोप

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने आकाश यादव और कुछ अन्य पर राजनीति खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

19-Aug-2025 07:55 AM

By First Bihar

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने आकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। आकाश यादव और कुछ जयचंदों ने उनकी फोटो वायरल करके उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। तेजस्वी ने इसे उनकी राजनीति को खत्म करने की साजिश बताया। 


दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर लिखा है कि "आकाश यादव और कुछ जयचंदो के द्वारा हमारी फोटो को वायरल कर देना, हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है। लेकिन इन जयचंदों को अभी पता नहीं कि हमारा नाम तेज प्रताप यादव है। तुम जैसे टूटपूंजियां लोगों से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा बल्कि हम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। कोई जयचंद कितनी भी बड़ी से बड़ी भी साजिश करले, लेकिन वो हमसे कभी जीत नहीं पाएगा। हम बिहार की राजनीति में अपने संगठन और सोशल प्लेटफार्म टीम तेज प्रताप यादव के माध्यम से पूरे राज्य में जन संवाद करेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। अब जिसको फ़ड़ियाना है वो मैदान में आके हमसे मुकाबला करे।"


उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यह लोग अभी यह नहीं समझ पाए हैं कि उनका नाम तेजप्रताप यादव है और इस तरह की साजिशों से उनका राजनीतिक सफर खत्म नहीं होगा, बल्कि वे और भी मजबूत होकर आगे बढ़ेंगे। तेजस्वी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे कोई भी कितना बड़ा साजिशकर्ता क्यों न हो, वे उनसे कभी जीत नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार की राजनीति में अपने संगठन और सोशल मीडिया टीम के माध्यम से पूरे राज्य में जनसंपर्क करेंगे और आगामी चुनावों में पूरी ताकत से लड़ेंगे। 


उन्होंने उन लोगों को चुनौती दी जो उनसे मुकाबला करना चाहते हैं कि वे सीधे मैदान में आकर उनका सामना करें। इस बयान से साफ जाहिर होता है कि तेजप्रताप यादव राजनीतिक दबाव और षड़यंत्रों के बावजूद अपने प्रभाव को मजबूत करने का इरादा रखते हैं और किसी भी साजिश से घबराने वाले नहीं हैं। इस पूरे विवाद में यह भी सामने आया है कि आकाश यादव और तेजप्रताप यादव के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है, जो बिहार की राजनीति में आगामी घटनाओं के लिए कई मायने रखता है। तेजप्रताप के इस बयान को उनके समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर काफी सराहा है, वहीं विपक्षी दल इस मामले को राजनीतिक रणभूमि में एक नए मोड़ के रूप में देख रहे हैं।