ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती!
04-Oct-2022 10:59 AM
ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना आज यानी मंगलवार की सुबह फारबिसगंज-अररिया एनएच 27 पर ढोलबज्जा के पास घटी है। दोनों भारत पेट्रोलियम पैट्रोल पम्प के स्टाफ बताए जा रहे हैं।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दोनों शख्स टैंकर से सिमराहा स्थित मांस फैक्ट्री में तेल सप्लाई कर वापस पेट्रोल पम्प जा रहे थे। इसी दौरान टैंकर एक ट्रक में टकरा गया। मृतक डाक हरिहरपुर के रहने वाले 40 साल के बहादुर मेहता और 50 साल के मोहम्मद अफरोज हैं। बहादुर पेट्रोलपंप में गार्ड के रूप में कार्यरत था, लेकिन सोमवार रात उसे टैंकर पर ड्यूटी के लिए भेज दिया गया था।
आपको बता दें मोहम्मद अफरोज भारत पेट्रोल पंप में छोटा टैंकर चलाता था। ढोलबज्जा प्रखंड के उप प्रमुख हसीब खान ने मृतक परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद गार्ड बहादुर मेहता को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहम्मद अफरोज को पूर्णियां रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई।