ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / bihar / सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे 4 लोगों की गहरी साजिश, केस...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे 4 लोगों की गहरी साजिश, केस नहीं होने पर पप्पू यादव जाएंगे हाईकोर्ट

21-Jun-2020 03:54 PM

By Aryan Anand

PATNA : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मिस्ट्री से अभी तक परदा नहीं उठ सका है। लेकिन सुशांत के फैन्स हो या फिर बिहार के तमाम राजनेता जो सुशांत की सुसाइड को हत्या बता रहे हैं। जन अधिकार पार्टी( लो.) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने तो सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर सीबीआई जांच नहीं होती है तो वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।


पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गयी है। मारने वाले चार आदमी उसके घर में थे और साजिश रचने वाले चार लोग बाहर के थे। उन्होनें कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रचने के पीछे अब चार लोगों के नाम स्पष्ट तौर पर सामने आ गये हैं। उन्होनें कहा कि इसमें भट्ट,चोपड़ा,जौहर और  खान के नाम सामने आ रहे हैं जिन्होनें पूरी साजिश रची है। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की डेडबॉडी जहां मिली वहां  न कोई रस्सी था कोई टेबुल था कोई हड्डी टूटी और न ही जीभ निकले, न आंख निकले ।ये पूरी तरह इशारा करता है कि सुशांत सिंह की हत्या की साजिश रची गयी है।


पप्पू यादव ने सरकार को आठ दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि इन चार लोगों की जो बड़ी-बड़ी कंपनिया है उनके खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो वे आठ दिनों के बाद इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। और सभी दोषियों के खिलाफ केस करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में जिसका भी नाम सामने आ रही उनकी फिल्में बिहार में किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे।


पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के घर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी जा रहे या फिर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जा रहे हैं इससे कुछ नहीं होगा। उन्होनें कहा कि इस पूरे मामले में नीतीश सरकार को एक्शन लेते हुए महाराष्ट्र सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। ताकि उनकी हत्या की साजिश के पीछे जो नकाबपोश बैठे हैं उनका चेहरा बेनकाब हो सके।