ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशीला एक्सप्रेस के आने से पहले 100 फीट लंबा शेड का छज्जा पोर्टिको में गिरा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई

Home / bihar / सूरत से गया आये युवक की मौत, कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया...

सूरत से गया आये युवक की मौत, कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया

18-Apr-2020 08:41 AM

PATNA : सूरत से आए एक बीस वर्षीय युवक की इलाज के दौरान गया के एएनएमसीएच में मौत हो गयी। युवक को बुखार और खांसी और उसे सांस लेने में तकलीफ थी।मौत के बाद युवक का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। कोरोना प्रोटोकाल के तहत युवक की डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गयी है। वहीं घर वालों को क्वारेंटाइन किया गया है।


गया स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज ( एएनएमसीएच) में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। सूरत से लौटने के बाद युवक को बुखार और खांसी थी, उसे सांस लेने में भी तकलीफ थी। युवक को पहले उसके परिजन जेपीएन अस्पताल ले गये थे लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे एएनएमसीएच में भर्ती किया गया था।


युवक के परिजनों ने बताया कि वह मार्च में गुजरात के सूरत से घर आया था। पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार था। एएमएमसीएच के कोरोना वार्ड के नोडल ऑफिसर डॉ एन के पासवान ने बताया कि मौत के बाद युवक का सैंपल लिया गया है। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के तहत उसके शरीर को कवर कर दाह संस्कार के लिए  परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही दाह संस्कार के बाद परिजनों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है।