ब्रेकिंग न्यूज़

Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल

Home / bihar / SIR पर SC के अंतरिम आदेश से तेजस्वी गदगद, कहा..आज सब नंगे हो...

SIR पर SC के अंतरिम आदेश से तेजस्वी गदगद, कहा..आज सब नंगे हो चुके हैं

वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज लोकतंत्र की जीत हुई है, कोर्ट ने नाम हटाने के कारण वेबसाइट पर डालने और आधार से जोड़ने का निर्देश दिया है..

14-Aug-2025 06:39 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर लिस्ट रिवीजन पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गदगद हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सबकुछ क्लियर कर दिया है। तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि इस अहम फैसले के बाद सब नंगे हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विपक्षी दलों के नेताओं ने खुशी जाहिर की। 


ष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि शुरुआत में तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। कई तरह की खबरें प्लांट की जा रही थीं। आज ये सभी लोग नंगे हो चुके हैं। बता दें कि बिहार की वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिये गये हैं। हटाए गये नामों की लिस्ट तैयार करने को आयोग से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। साथ ही इन लोगों का नाम हटाने का कारण बताने का भी निर्देश दिया है। 


वही एसआईआर ड्राफ्ट पर आपत्ति के साथ आधार कार्ड को भी लेने का अंतरिम फैसला सुनाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो शुरू से ही आधार, राशन कार्ड को एसआईआर में शामिल करने की मांग कर रहे थे। चुनाव आयोग ने जिन-जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा है उसका कारण भी उनको बताना पड़ेगा। एसआईआर को लेकर बीएलओ पर धांधली करने का आरोप तेजस्वी ने लगाते हुए कहा कि बीएलओ से जबरन मतदाता पुनरीक्षण का फॉर्म भरवाया। एक जगह बैठकर साइन करवाया गया। 


वोटर लिस्ट रिवीजन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जो आदेश दिये उसे लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि आज लोकतंत्र की जीत हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है हम उन्हीं बातों को लगातार उठाते रहे हैं। कोर्ट ने तीन बड़े आदेश दिए हैं। 


सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटा गया हैं, उनके नाम वेबसाइट पर जारी करें और क्यों काटे गये हैं, इसका कारण बताएं। तेजस्वी यादव ने कहा कि आधार कार्ड को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है जो हमारी पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह भी निर्देश दिया गया है कि आप इस पूरे मामले को लेकर किस तरीके से प्रचार करें और जागरूकता फैलाए जो बात हम पहले ही कह रहे थे।


तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए तीनों फैसले ऐतिहासिक हैं। यह प्रजातंत्र की जीत है और कहीं ना कहीं हम लोगों का पूरी तरीके से सुप्रीम कोर्ट पर पहले भी भरोसा रहा है और आगे भी रहेगा। आज सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को जिंदा रखा है। तेजस्वी ने कहा कि इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट में लोकतंत्र की जीत हुई है और भाजपा के लोग जो चाहते थे  वह नहीं हुआ।