बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए
15-Dec-2025 10:17 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल शहर के लोहियानगर स्थित रेलवे फाटक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर शाम तेज रफ्तार ऑटो ने रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रेलवे फाटक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण फाटक को खोला नहीं जा सका।
फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक के गेटमैन के अनुसार, ऑटो चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ऑटो चालक को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक को दुरुस्त कर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।