Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
04-May-2020 02:32 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : सुपौल में एक महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। रांची के रिम्स में बतौर डॉक्टर तैनात पति से उनका विवाद चल रहा था। जिसके बाद वे अपने मायके में ही रह रही थी। डिप्रेशन में आकर डॉक्टर ने फांसी पर लटक कर जान दे दी ।
सदर थाना के वार्ड न 9 की रहने वाली महिला डॉक्टर कविता कुमारी का अपने पति से लगभग 2 सालो से अनबन चल रहा था।बीते कुछ दिनों से वो अपने मायके सुपौल में ही थी।उसके पति भी रिम्स रांची में चिकित्सक है।पति से विवाद के कारण डिप्रेशन में आकर उन्होनें आज सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजन उन्हें जगाने गए तो अंदर से कोई आवाज नही आयी। घर वालों ने वेंटिलेटर से देखा तो कविता फांसी फंदे से लटकी हुई पाई गई।
प्रोफेसर अशोक कुमार चौधरी की पुत्री डॉक्टर कविता कुमारी की शादी साल 2010 में झारखंड धनबाद के रहने वाले चिकित्सक डॉक्टर नित्यानंद कुमार से हुई थी। जिसके बाद वो काफी सालों तक अपने पति के साथ ही थी।इस बीच 2 साल पहले उसने रूस से मेडिकल की पढ़ाई भी पूरी की। इस बीच पति से विवाद के कारण वो कुछ महीनों से अपने मायके में ही रहने लगी थी।पति से उसका कोर्ट में भी विवाद चल रहा था।
कविता देर रात वो खाना खा कर रोज की तरह सोने गयी।जब सुबह उनकी मां उन्हें जगाने गयी तो फांसी फंदे से लटका हुआ पाया।जिसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस को घटना की सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।इधर पुलिस मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।