ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / bihar / बिहार: नशे में धुत युवकों की गुंडई, दावत का खर्चा देने से...

बिहार: नशे में धुत युवकों की गुंडई, दावत का खर्चा देने से किया इंकार, तो दूल्हे के दादा को पीट-पीटकर मार डाला

08-Jun-2023 12:27 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार के सुपौल से खबर आ रही है जहां गुरुवार की सुबह शराब के नशे में धुत सरती में शामिल युवकों ने दूल्हे के दादा को बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे दादा की मौत हो गई. और बारात के तरफ आए अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर पुलिस जांच में कर रही है. 


यह घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नम्बर 27 का है. जहां शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने दूल्हे के दादा की पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना को लेकर दूल्हा के पिता रविन्द्र यादव का कहना है कि मेरे बेटे की शादी बीती रात शादी थी. जिसमें हमलोग बारात लेकर  आये थे. शादी सम्पन्न होने वाली थी. रस्में पूरी करने के बाद जैसे ही वापस जाने के लिए निकले की गाड़ी में बैठते समय लड़की पक्ष में शामिल शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने कहा कि बिना पार्टी का खर्चा दिए ऐसे कैसे चले जाओगे और फिर मारपीट करने लगे.


इस बीच दूल्हे के 80 साल के दादा रामजी यादव के साथ नशे में धुत लड़के मारपीट करने लगे. जिससे दादा की मौत हो गई. और इस घटना में दूल्हे के दो भाई गंभीर रूप से घयल है जिनका इलाज चल रहा है. 


इस घटना पर त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष के कुछ युवकों का बारात पक्ष से विवाद हुआ. जिसमें मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी