“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
19-May-2021 02:27 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: एक ओर जहां बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार कर रही है वही मरीज की इलाज को लेकर परिजन जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। हम बात सुपौल जिले की कर रहे हैं जहां अस्पताल आए मरीज का इलाज अस्पताल की बेड पर नहीं बल्कि ऑटो में ही किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति दर्द से कराहता रहा। डायलोना इंजेक्शन देने के बाद बिना एम्बुलेंस की व्यवस्था किए ही डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया और यह कहा गया कि प्राइवेट एम्बुलेंस कर लिजिए।
बताया जाता है कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक पर ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर हो गयी थी। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। एक व्यक्ति की हालात काफी गंभीर हो गयी। डपरखा पंचायत के वार्ड 10 निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र सरकार को ऑटो में लेकर उनका बेटा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा। जहां गंभीर रूप से घायल उसके पिता करीब एक घंटे तक दर्द से कराहते रहे।
परिजनों की अपील पर उसे देखने के लिए डॉक्टर और नर्स अपने-अपने चेम्बर से बाहर निकले और ऑटो पर ही मरीज का ट्रीटमेंट करना शुरू कर दिये। दर्द रोकने के लिए मरीज को डायलोना का इंजेक्शन देते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने जब एम्बुलेंस की मांग की तब डॉक्टर ने कहा कि आप प्राइवेट एम्बुलेंस कर लिजिए।
ऑटो में जिस डॉक्टर ने इलाज किया उनका नाम डॉ. उमेश कुमार मंडल हैं। इस मामले पर उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस किसी दूसरे पेसेंट को लेकर गयी है लौटने में देरी होगी। उस वक्त मरीज की स्थिति गंभीर थी इसलिए ऑटो पर ही इलाज किया गया और इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।