बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
18-Apr-2022 03:13 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में सफाई दी है। सुभाष यादव ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है। सुभाष यादव के मुताबिक उन्होंने जमीन के मामले में जो भी लेनदेन किया उसका पूरा रिकॉर्ड उनके पास है। सुभाष यादव ने कहा है कि 32 लाख रुपए उन्होंने अकाउंट में ट्रांसफर किए इसका पूरा डिटेल भी उन्होंने सार्वजनिक किया है।
सुभाष यादव ने कहा है कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाया गया है, वह बिल्कुल मनगढ़ंत है। उन्होंने इस मामले में आरोप लगाने वाले युवक के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की भी बात कही है। सुभाष यादव का कहना है कि उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। बकौल सुभाष यादव पशुपालन घोटाले में जैसे मामले में भी उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी और अब उन्हें बेवजह जमीन के इस मामले में फंसाया जा रहा है।
सुभाष यादव ने कहा है कि अगर उनकी बात पर किसी को भरोसा नहीं है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा ली जाए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सुभाष यादव ने कहा है कि जिस तरह जनता दरबार में पहुंचे युवक ने उनके ऊपर आरोप लगाए हैं इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। इस मामले में वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। आपको बता दें कि जनता दरबार में पहुंचे एक युवक ने आज आरोप लगाया था कि सुभाष यादव के साथ जमीन खरीद बिक्री को लेकर जो बातचीत और लेन-देन हुई उसमें 60 लाख रुपए सुभाष यादव ने रख लिए।