ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग

Home / bihar / सीएम की सुरक्षा में चूक करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई, जांच शुरू...

सीएम की सुरक्षा में चूक करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई, जांच शुरू

29-Mar-2022 07:10 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक मामले में अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. बख्तियारपुर में सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए जिस प्रकार एक शख्स नीतीश कुमार के करीब पहुंच जाता है और उन्हें थप्पड़ भी जड़ देता है, इस घटना की अब जांच शुरू हो गई है. पुलिस मुख्यालय के स्तर से इसकी मानीटरिंग की जा रही हैं. इस मामले में दोषी अफसरों को चिन्हित करने का काम चल रहा है.


पुलिस मुख्यालय ने इस बात पर सख्त नाराजगी जताई है कि तीन लेयर में सुरक्षा होते हुए व्यक्ति मुख्यमंत्री के करीब कैसे पहुंच गया। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच को खुफिया विभाग के साथ पुलिस के वरीय अधिकारियों का दल बख्तियारपुर भी गया है. वहां घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पूरी स्थिति को समझने की कोशिश की गई. प्रत्यक्षदर्शियों से भी इनपुट लिया जा रहा है.


पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई तय होते ही इसकी जानकारी दी जाएगी. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही दोषी अफसरों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनपर कार्रवाई की जा सकती है. इसमें स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों के नाम भी शामिल हो सकते हैं.


बताते चलें कि रविवार को बख्तियारपुर में जब मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे तभी एक युवक ने उनपर हमले की कोशिश की. युवक को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हिरासत में ले लिया. प्रथमदृष्टया जांच में युवक विक्षुब्ध बताया गया है.