ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार में फिर एक घूसखोर गिरफ्तार: चाय के दुकान पर 15 हजार घूस...

बिहार में फिर एक घूसखोर गिरफ्तार: चाय के दुकान पर 15 हजार घूस लेते होमगार्ड जवान को निगरानी ने दबोचा

सीतामढ़ी महिला थाना में तैनात गृहरक्षक योगेन्द्र शाह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए चाय की दुकान से रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

13-Dec-2025 06:46 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, इसके बावजूद भी लोग अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सीतामढी से सामने आया है जहां महिला थाने के गृहरक्षक योगेन्द्र शाह को रंगेहाथ 15 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। चाय की दुकान पर रिश्वत की रकम ली जा रही थी, तभी निगरानी की टीम ने होमगार्ड के जवान योगेन्द्र शाह को दबोच लिया। 


दरअसल सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र निवासी स्व. हरिकांत झा के पुत्र पद्मकांत झा ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि सीतामढ़ी के महिला थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक ममता कुमारी और गृह रक्षक योगेन्द्र शाह के द्वारा इनके और परिवार के अन्य सदस्यों को जमानत दिलाने एवं कांड में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। 


पद्मकांत झा की शिकायत मिलने के बाद इसे सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिला। प्रथमदृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद केस के अनुसंधानकर्ता एवं निगरानी अन्वेषण ब्यूरों के पुलिस उपाधीक्षक  आसिफ इकबाल मेहदी के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। 


धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त योगेन्द्र शाह, गृहरक्षक, महिला थाना, जिला- सीतामढ़ी को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए महिला थाना सीतामढ़ी परिसर के आगे चाय दुकान पर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 109वीं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह ट्रैप संबंधी 89वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 97 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 35,31,500/- (पैतीस लाख इक्कतीस हजार पाँच सौ) रूपये है।



news image