ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / sitamarhi-news / Bihar News: सरकारी राशि में गबन पर सीतामढ़ी DM की कार्रवाई, परिहार प्रमुख,...

Bihar News: सरकारी राशि में गबन पर सीतामढ़ी DM की कार्रवाई, परिहार प्रमुख, बीपीआरओ समेत 8 पर FIR

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड के पंचायत समिति की विभिन्न योजनाओं में बरती गई गड़बड़ी और सरकारी राशि के दुरूपयोग के मामले में परिहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

25-Feb-2025 12:11 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में डीएम और डीडीसी ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में प्रखंड प्रमुख समेत सात सरकारी सेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उप प्रमुख की शिकायत पर हुई जांच में सरकारी राशि के गबन और योजनाओं में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय और डीडीसी मनन राम ने योजनाओं में गड़बड़ी करने के आरोप में कार्रवाई की है। जिससे हड़कंप मच गया है।


परिहार प्रखंड के पंचायत समिति की विभिन्न योजनाओं में बरती गई गड़बड़ी और सरकारी राशि के दुरूपयोग के मामले में डीएम/डीडीसी के आदेश पर बीडीओ आलोक कुमार ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों में परिहार प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी, बीपीआरओ ज्ञानेंद्र कुमार झा, बथुआरा के पंचायत सचिव मनोज कुमार, बेतहा के पंचायत सचिव वेद प्रकाश राय, सूतिहारा के पंचायत सचिव हंसलाल कुमार के अलावा भेड़रहिया पंचायत के तत्कालीन तकनीकी सहायक कुणाल किशोर, बथुआरा के तत्कालीन तकनीकी सहायक मंटू कुमार और बेतहा के तत्कालीन तकनीकी सहायक जौहर अली शामिल हैं।


दरअसल परिहार के उप प्रमुख रफी हैदर उर्फ छोटे बाबू ने डीएम से पंचायत समिति की योजनाओं में गड़बड़ी और सरकारी राशि के गबन की शिकायत की थी। डीएम/डीडीसी ने डीटीओ से शिकायत की जांच कराई थी। उप प्रमुख का आरोप था कि पंचायत समिति की बैठक नहीं हुई। प्रस्ताव पंजी में छेड़छाड़ कर मनमाने तरीके से योजनाओं का चयन और वितरण किया गया। जांच में छेड़छाड़ के आरोप की पुष्टि की गई है। 


उनका आरोप है कि भगवतीपुर से लेकर साकिर के खेत तक नाला उड़ाही कार्य मनरेगा से पूर्व में हुआ था। फिर भी 15वीं वित्त से प्राक्कलित राशि 10,49,784 का शत- प्रतिशत गबन हुआ है। जांच में पाया गया कि 2500 फीट लम्बाई में काम किया हुआ है। योजना वर्तमान में भी संचालित है।15वीं वित्त से 5200 फीट में कार्य होने का उल्लेख अभिलेख में अंकित है। यहां ट्रैक्टर से कार्य लिया गया है। जांच में एक ही कार्य का दो योजना से भुगतान की भी पुष्टि हुई है। इस तरह के अन्य कई आरोप है, जिसकी पुष्टि हुई है।