घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
12-Mar-2026 10:09 PM
By First Bihar
SITAMARHI: सीतामढ़ी में एलपीजी गैस सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देश पर गठित धावा दल ने गुरुवार की शाम अमघट्टा रोड, डुमरा स्थित राजीव गैस एजेंसी के गोदाम पर अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर के नेतृत्व में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के प्रतिष्ठान में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं।
इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक अर्जुन कुमार से अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में होटल और रेस्टोरेंट में भी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कृष्णा स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जांच के क्रम में साहू चौक स्थित संजीव स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में घरेलू उपयोग के एलपीजी गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और एलपीजी (विनियमन आपूर्ति एवं वितरण) आदेश, 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि आम लोगों को गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में धावा दल का गठन किया गया है।
यह दल समय-समय पर गैस एजेंसियों के गोदाम, होटल और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण करेगा। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उनका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि एलपीजी गैस से जुड़ी किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।