खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Jun-2020 02:09 PM
PATNA : बिहार सरकार ने अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवाकालीन सवैतनिक अवकाश की स्वीकृति दे दी है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय सेवा बोर्ड के पैनल से नियुक्त शिक्षकों के मामले में ये आदेश जारी किया है।
बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली -2013 और 2017 के तहत जीव विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों के पद पर विद्यालय सेवा बोर्ड के तहत बहाल शिक्षकों के संबंध में ये निर्देश जारी किया है।
दरअसल इसमें बहाल ज्यादातर शिक्षक अप्रशिक्षित थे जिन्हें अप्रशिक्षित वेतनमान पर नियुक्त किया गया था। इस मामले में राकेश प्रसाद और अन्य के द्वारा पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उक्त शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण के संदर्भ में अंतिम निर्णय लेने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देशित किया था।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि प्रावधानों के मुताबिक विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली -2013 और 2017 में सवैतनिक प्रशिक्षण का प्रवाधान नहीं है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग से इस संबंध में दिशा-निर्देश की मांग की जिसके बाद उक्त कोटि के शिक्षकों को सेवा कालीन शिक्षक प्रशिक्षण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।