ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / bihar / शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने की तैयारी, संघर्ष के लिए तैयार...

शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने की तैयारी, संघर्ष के लिए तैयार हैं जीवन कुमार

23-Dec-2022 01:03 PM

GAYA : गया विधान परिषद शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीवन कुमार ने शिक्षकों के सम्मान के लिए संघर्ष करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करूंगा। जीवन कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि और शाहाबाद के शिक्षकों ने जल्द से अपना आशीर्वाद दिया तो नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि नियोजित शब्द अपने में कोढ़ है। सरकारी शिक्षक वही पढ़ाते हैं जो नियोजित तो फिर दोनों के बीच भेदभाव कैसा ?




जीवन कुमार ने कहा है कि एक सरकारी कर्मी अच्छा तनख्वाह रिटायरमेंट के बाद पेंशन महंगाई भत्ता सबकुछ पाता है और नियोजित शिक्षक इन सारी सुविधाओं से वंचित हो। ऐसा नहीं चलेगा। शिक्षकों के बीच सरकार का दोहरा नीति बिल्कुल गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त बातें गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपाके संभावित प्रत्याशी जीवन कुमार ने कही है। 




उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो प्रमंडल स्तर पर शिक्षक-शिक्षकोंके तबादले का भी मुद्दा उठायेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिला शिक्षकों के साथ भी सरकारी रवैया ठीक नहीं है। शिक्षकों के मान-सम्मान स्वाभिमान के साथ सरकार को खिलवाड़ नहीं करने दूंगा। जरुरत पड़ी तो वित्त रहित और नियोजित शिक्षकों के हक हकूककी लड़ाई उनके साथ मिलकर लडूंगा। जीवन कुमार आज गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से शिक्षकों से उनकी समस्याओं को नजदीक से जाना। मौके पर विक्रम के पूर्व विधायक अनिल कुमार शर्मा भी मौजूद थे।