ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / bihar / शातिर बन बैठा था सेना का फर्जी जवान, सैन्य इलाके की सुरक्षा को...

शातिर बन बैठा था सेना का फर्जी जवान, सैन्य इलाके की सुरक्षा को खतरे में डाला.. अब अरेस्ट

09-Jan-2021 07:50 AM

PATNA : पटना के दानापुर स्थित सैन्य छावनी इलाके से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इस पूरे इलाके में सक्रिय रहने वाले सेना के एक ऐसे फर्जी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो खुद को फौजी बताकर लगातार एक्टिव था. जहानाबाद के इमलिया के रहने वाले शातिर रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पिछले 2 साल से रोशन बिहार झारखंड के छावनी वाले इलाकों में फर्जी आईकार्ड और कैंटीन का स्मार्ट कार्ड दिखाकर सबकी आंखों में धूल झोंक रहा था.

बताया जा रहा है कि सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर रोशन कुमार ने लाखों की ठगी भी की है. दानापुर मिलिट्री अस्पताल में काम करने वाली एक महिला कर्मी के बेटे ने थाने में नौकरी के नाम पर रोशन द्वारा चार लाख ठगने का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मिलिट्री इंटेलिजेंस से संपर्क किया.  गुरुवार को इस शातिर को धर दबोचा गया. बोधगया से इसकी गिरफ्तारी हुई है. उसकी पैठ इतनी हो गई थी कि उसने दानापुर छावनी स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल के ओपीडी विभाग में आने वाले सैन्य कर्मियों और परिजनों की रजिस्ट्रेशन पर्ची बनाने करता था.   फर्जी दस्तावेज के सहारे इसने रामगढ़ स्थित एसबीआई की शाखा में सेना के जवानों की तरह डिफेंस सैलरी पैकेज अकाउंट भी खुलवा रखा है. इसमें भारी रकम जमा की गई और निकाली गई गई है.

सोशल मीडिया पर रौशन हमेशा फौजी की वर्दी में अपनी तस्वीरें पोस्ट किया करता था. सेना की गाड़ियों में बैठ कर ली गई कई तस्वीरों को उसने शेयर किया है. उसके मोबाइल फोन से कई ऐसे वीडियो भी मिले हैं जिसमें वह किसी अज्ञात जगह पर युवाओं को सेना की तरह ट्रेनिंग देता दिख रहा है. मिलिट्री इंटेलिजेंस को जब इसके बारे में जानकारी दी गई तो उसने अलग-अलग तस्वीरों में सेना के अलग-अलग कोर की वर्दी की जांच की और उसके फर्जी होने पर मिलिट्री इंटेलिजेंस को यकीन हो गया. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्षेत्र में उसकी मौजूदगी से सुरक्षा को कितना नुकसान पहुंचा है. एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही है कि रौशन का नक्सली क्षेत्रों से क्या कनेक्शन है. आशंका जताई जा रही है कि वह सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हुआ था, उसके मोबाइल फोन में सेना के दर्जन भर से ज्यादा जवानों के ऐसे आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं जिससे उसके द्वारा जवानों की मौज मस्ती के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने की आशंका जताई जा रही है. अब इस पूरे मामले की जांच के बाद ही अंतिम तौर पर खुलासा हो पाएगा.