ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / bihar / शराब कांड की जांच करने छपरा पहुंची NHRC की टीम, मृतकों के परिजनों...

शराब कांड की जांच करने छपरा पहुंची NHRC की टीम, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

21-Dec-2022 01:33 PM

SARAN : छपरा ज़हरीली शराब कांड की जांच करने के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग यानी NHRC की टीम मसरक के बहरौली गांव पहुंच चुकी है। NHRC के सदस्यों ने सभी मृतक के परिजनों ने मुलाक़ात की और घटना की जानकारी ली। वे जानने की कोशिश कर रहे थे कि एक साथ 80 से ज्यादा लोगों की मौत कैसे हुई। उन्होंने कहां जाकर शराब पी थी। 



राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले छपरा के सदर अस्पताल पहुंचा। सदस्यों ने सिविल सर्जन डॉ.सागर दुलाल सिन्हा से मौत के आंकड़े, हॉस्पिटल में एडमिट लोगों की लिस्ट और कितने लोग यहां से रेफर हुए ये तमाम जानकारी ली। डॉ.सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि अभी तक मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने मामले की जांच करने के पहले कई सवाल पूछे हैं। 



आपको बता दें, छपरा कांड में NHRC की जांच को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। जेडीयू के नेता लगातार इस जांच का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा था कि इस मामले की जांच का ज़िम्मा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को क्यों दिया गया है। क्या ये मामला मानव अधिकार के उलंघन का है ?