ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / bihar / शादी-ब्याह को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब मात्र इतने ही लोग...

शादी-ब्याह को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब मात्र इतने ही लोग हो सकते हैं शामिल

13-May-2021 03:35 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार सरकार ने लॉकडाउन को 10 दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय ले लिया है. गुरूवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. इसलिए प्रदेश में 25 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. इस साल के लॉकडाउन 2.0 में सरकार की ओर से कई बदलाव किये गए हैं. शादी और दुकान खोलने के नियम में चेंजेज किये गए हैं.


बिहार सरकार के करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शादी-ब्याह के नियम में बड़े बदलाव किये गए हैं. आपको बता दें कि बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद भी शादी समारोह पर पाबंदी नहीं रहेगी. हालांकि इसके लिए कुछ नए नियम बनाये गए हैं. शादी में सिर्फ और सिर्फ 20 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहेगी. थोड़ी देर में नई गाइडलाइन जारी की जाएगी, जिसमें इसका औपचारिक एलान किया जायेगा. 



गौरतलब हो की पिछली बार लॉकडाउन का एलान करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद लोगों से रिक्वेस्ट किया था कि लोग शादी-ब्याह को कुछ दिन के लिए टाल दें. मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि कुछ समय के लिए शादी-ब्याह के कार्यक्रम को स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी.


हम आपको याद दिला दें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा था. सीएम ने कहा था कि "कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार तत्परता के साथ जरूरी कदम उठा रही है. कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जनहित में लॉकडाउन लगाने जैसा कठिन निर्णय भी लेना पड़ा है. कृपया गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना से मुक्ति के प्रयास में सहयोग करें.


सीएम ने ये भी लिखा था कि "कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी. यह आपके परिवार और समाज के हित में होगा. "


सीएम की अपील के बावजूद भी शादी-ब्याह में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही थी. कई जगहों पर कोरोना गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं. जिसे देखते हुए सरकार ने नियम में और बदलाव करने का फैसला किया. सूत्र बता रहे हैं कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने यह नया नियम बनाया है कि अब मात्र 20 लोग ही विवाह में शामिल हो सकते हैं. उम्मीद है की थोड़ी देर में इसका एलान कर दिया जायेगा. 


गौरतलब हो कि इससे पहले पिछली गाइडलाइन में कहा गया था कि शादी में सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहेगी. इतना ही नहीं, जिसके घर भी शादी है. उसे शादी के तीन दिन पहले अपने थाने को सूचना देनी होगी. आपको बता दें कि शादी ब्याह में बैंड बाजे के साथ नाच-गाने पर रोक लगाई गई है.


दरअसल कोरोना को देखते हुए सरकार ने शादी-ब्याह पर कुछ बंदिशें लगायी थीं लेकिन लोग मान नहीं रहे थे. डीजे की धुन पर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाकर नाच-गाने का सिलसिला जारी थी. अब सरकार ने डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. ना बजेगा डीजे औऱ ना ही होगा डांस.