ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / bihar / Bihar News: नीतीश सरकार ने शांभवी चौधरी समेत तीन नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा,...

Bihar News: नीतीश सरकार ने शांभवी चौधरी समेत तीन नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष को भी 'वाई' श्रेणी की सिक्योरिटी

सरकार ने राज्य के तीन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर, कांग्रेस विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और लोजपा (राम विलास) की सांसद शांभवी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

26-Aug-2025 06:25 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के तीन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसमें एक मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी भी शामिल हैं. इस संबंध में गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है. पक्ष-विपक्ष के तीनों नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. 

नीतीश सरकार के पत्र में कहा गया है कि राज्य की विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा वर्गीकरण को लेकर 1 अगस्त 2025 को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इस बैठक में दो सांसद और एक विधायक की सुरक्षा को वाई श्रेणी करने का निर्णय लिया गया है. जिन तीन नेताओं की सुरक्षा को बढ़ाया गया है, उसमें विपक्ष के एक विधायक भी शामिल हैं.

 जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उसमें दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर हैं. इन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है .जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है. जबकि लोजपा (राम विलास) के सांसद शांभवी को भी वाइ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

news image