Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
23-Aug-2025 09:53 PM
By MANOJ KUMAR
ROHTAS: रोहतास जिले के सासाराम में देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के तकिया मुहल्ले में पुलिस ने अपराधियों के एक गिरोह को घेर लिया। यह वही गिरोह है जिसने कोचस के मध्य विद्यालय कपसिया के शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार का अपहरण कर रखा था। मुठभेड़ में पुलिस ने अपहृत शिक्षक को सकुशल मुक्त करा लिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी सूत्रों से मिली
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी गिरोह अपहृत शिक्षक को लेकर तकिया क्षेत्र में ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी प्रभात उर्फ सोनू गुप्ता और सुरेश राम के पैर में गोली लगी, जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
7 अपराधी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का खुलासा हो सके।
अपहृत शिक्षक दिलीप बरामद
बताया जा रहा है कि अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अपहरण के इस मामले ने जिले में सनसनी फैला दी थी। मुठभेड़ के बाद तकिया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।