Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे!
19-Jan-2026 06:49 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: सासाराम क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सासाराम सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज इलाज कराने झोली में दो विशाल कोबरा सांप लेकर पहुंच गया। यह नजारा देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, राजपुर निवासी गौतम कुमार को दो कोबरा सांप पकड़ने के दौरान सांप ने कलाई पर तीन जगह डस लिया। इसके बाद वह दोनों जहरीले सांपों को झोली में डालकर सीधे सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि गौतम पेशे से स्नेक कैचर है और गांव व आसपास के इलाकों में सांप पकड़ने का काम करता है।
गौतम ने बताया कि गांव में कहीं भी सांप निकलने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ता है और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ देता है। हालांकि, सांप पकड़ने के दौरान उसे पहले भी कई बार सांप डस चुके हैं। करीब 10 दिन पहले भी एक विषैले सांप ने उसे डस लिया था, जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में हुआ था।
इस बार भी सांप के डसने के बाद वह बिना देर किए अस्पताल पहुंचा। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद गौतम दोनों जहरीले कोबरा सांपों को अपने साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हो गया। अस्पताल में झोली में दो कोबरा देखकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।