BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
19-Jan-2021 09:23 PM
PATNA : राज्य में खराब पड़े सरकारी नलकूपों को लेकर हाईकोर्ट अब गंभीर हो गया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 3 जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब की है। विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने पटना, सारण और वैशाली के जिलाधिकारियों से जवाब तलब किया है।
चीफ जस्टिस संजय करोल और न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता विकास चंद्र की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 3 जिलों में खराब पड़े नलकूपों को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि इन तीन जिलों में सिर्फ तीन नलकूप ही काम कर रहे हैं। इस मामले में कोर्ट मित्र नियुक्त करते हुए एडवोकेट सुरेंद्र सिंह में कोर्ट को बताया कि इन तीन जिलों में करोड़ों रुपए का फंड सिर्फ नलकूपों के रखरखाव के लिए आवंटित था बावजूद ऐसी स्थिति है।
हाईकोर्ट ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए तीनों जिलों के डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट ने 3 जिलों के डीएम से नलकूप लगाने और उसके रखरखाव के खर्चे का ब्योरा देने को कहा है। 2 हफ्ते में यह पूरी रिपोर्ट हाईकोर्ट के पास देनी होगी। मामले की अगली सुनवाई मार्च के पहले हफ्ते में होगी।