Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान!
12-Feb-2026 10:34 AM
By First Bihar
Bihar Budget Session : बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था और सरकार के कामकाज को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य की व्यवस्था पूरी तरह पदाधिकारियों के भरोसे चल रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों और जनता को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में अधिकारी सरकार और विधायकों को गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने मनेर क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा सरकार के सामने उठाया था। उन्होंने गंगा और सरजुग नदी के तट को संगम घोषित करने की मांग की थी। विधायक का कहना है कि यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है और वहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। लेकिन जब इस मुद्दे को सरकार के समक्ष रखा गया तो संबंधित पदाधिकारियों ने रिपोर्ट में यह बताया कि वहां कोई बसावट नहीं है।
विधायक ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि जिस क्षेत्र को खाली बताया जा रहा है, वहां घनी आबादी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की गलत रिपोर्ट के कारण क्षेत्र के विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है और स्थानीय लोगों की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि जब अधिकारी सही तथ्य सरकार तक नहीं पहुंचाते हैं तो योजनाओं और फैसलों की दिशा भी गलत हो जाती है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले की दोबारा जांच कराई जाए और वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट मंगाई जाए। विधायक ने कहा कि यदि सरकार सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेगी तो क्षेत्र का विकास संभव होगा और जनता का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से सुना जाना चाहिए, लेकिन जब अधिकारी ही गलत जानकारी देने लगें तो व्यवस्था कमजोर हो जाती है।
भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को प्रशासनिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री और सरकार पर भरोसा करके उन्हें जिम्मेदारी सौंपती है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखे और जनता से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाए। विधायक ने कहा कि अगर सरकार अपने शब्दों और फैसलों पर गंभीरता से ध्यान नहीं देगी तो जनता का भरोसा कमजोर पड़ सकता है।
इसी बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की घटना को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई है। विधायक ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं के पीछे साजिश हो सकती है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य का मुखिया लोकतंत्र और अपने शब्दों पर ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा, “जो सरकार चला रहे हैं और जिन पर जनता ने भरोसा किया है, वे अपने शब्दों को तार-तार कर रहे हैं, तो दूसरे से कैसे उम्मीद रखी जा सकती है।”