ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: ट्रैफिक रूल तोड़ना MLA को पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने BJP विधायक की गाड़ी का काट दिया चालान, लगाया इतना जुर्माना

बिहार के छपरा में ट्रैफिक पुलिस ने बता दिया कि कानून सभी के लिए एक समान है. यहां ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन मे खड़ी बीजेपी विधायक की गाड़ी का चालान काट दिया है.

04-Jan-2025 06:51 PM

By First Bihar

Bihar News: छपरा में बीजेपी विधायक की गाड़ी का चालान काटा गया है। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़ी बीजेपी विधायक की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है। गाड़ी घंटों से पंकज सिनेमा एसबीआई मेन ब्रांच के सामने खड़ी थी। जिसके कारण जाम की स्थिति उतपन्न हो गई थी। जिसके बाद यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


जानकारी के मुताबिक, जुर्माना लगाई जाने वाली गाड़ी छपरा से बीजेपी विधायक सीएन गुप्ता की बताई जा रही है। भाजपा विधायक सीएन गुप्ता के मारुति स्विफ्ट कार पर अवैध पार्किंग को लेकर जुर्माना लगाया गया है। मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग में गाड़ी लगाए जाने से जाम लग गया था। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्यवाई करते हुए 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 


विधायक पर जुर्माना लगाए जाने से राजनैतिक और प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सीएन गुप्ता की गाड़ी छपरा शहर के व्यस्तम सड़क मार्ग पंकज सिनेमा के पास एसबीआई के सामने मेन रोड पर अवैध पार्किंग में खड़ी थी। सड़क किनारे खड़ा होने से मुख्य मार्ग पर जाम के हालात हो गए जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस जाम स्थल पर पहुंच कार्यवाई किए।


स्थानीय दुकानदारों के अनुसार विधायक की कार लंबे समय से सड़क किनारे अवैध पार्किंग में खड़ी थी। व्यस्ततम सड़क होने के चलते बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि बिहार यातायात अधिनियम के तहत अवैध पार्किंग को लेकर 2500 रुपये का जुर्माना किया गया है।