ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

विवादित जमीन की बाउंड्री कर रहे राजमिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली, कई राउंड की फायरिंग, हालत नाजुक

05-Jan-2025 10:43 PM

By First Bihar

SARAN: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक विवादित जमीन का बाउंड्री कर रहे राजमिस्त्री को भू-माफियाओं के गोली मार दी। वही दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


घायल राजमिस्त्री को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी राजमिस्त्री एकमा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला गांव निवासी स्वर्गीय लीलाधर महतो का 45 वर्षीय पुत्र राजेश्वर महतो बताया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी जलालपुर गांव में श्रीकांत सिंह के साला मनोज सिंह उनकी भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे थे. 


जहां राजेश्वर महतो के द्वारा बाउंड्री का निर्माण कार्य किया जा रहा था. उसी बीच कुछ लोग वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए राजमिस्त्री के ऊपर भी गोली चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद राज मिस्त्री को भी गोली लगी और वहां भगदड़ मच गई. अन्य मजदूर कूद कर भाग निकले. जिसके बाद आननफानन में मनोज सिंह व उनके परिजनों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.


गोली लगने से जख्मी राजमिस्त्री एकमा थाना क्षेत्र निवासी राजेश्वर महतो को छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में एक्स-रे के दौरान पाया गया कि उसके कमर से नीचे दोनों साईड में होल बना है. लेकिन गोली नहीं दिखी. जिसके बाद उसे पटना रेफर किया गया. इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके कमर से नीचे दोनों तरफ गोल होल बने हैं लेकिन एक्स-रे रिपोर्ट में गोली नहीं पाई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.