BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
04-Jan-2025 09:13 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है,जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, छपरा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं, क्योंकि देर रात पुलिस की ओर से शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान नगर थाना अंतर्गत दहियांवा मोहल्ला में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि, मृत व्यक्ति की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना मोहन नगर निवासी गोपाल प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पटेल के रूप में की गई है। मृतक के भाई शशिकांत पटेल ने बताया कि उसका भाई शाम को घर से निकला था। उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह कहां और किसके साथ गया था। उन्हें उसके भाई के फोन से ही दूसरे व्यक्ति ने सूचना दी कि वह घायल है और अस्पताल पहुंचाया गया है।
इधर, पुलिस के मुताबिक गंभीर स्थिति में तीन युवक उसे बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना के बाद एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल के बाहर से तीनों युवकों को हिरासत में लिया है।