ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: गिरफ्त में आया नगर निगम का घूसखोर क्लर्क, 60 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

Bihar News: बिहार के छपरा में निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर क्लर्क को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है. निगरानी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

10-Jun-2025 06:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: छपरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक लिपिक को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लिपिक की पहचान सूरज मोहन यादव के रूप में हुई है, जो नगर निगम में कार्यरत है।


जानकारी के अनुसार, सूरज मोहन यादव एक सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मी की पेंशन शुरू कराने के एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। जैसे ही वह घूस की रकम ले रहा था, उसी समय निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।


टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को पहले से ही शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया।


निगरानी टीम ने बताया कि घूसखोरी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और फिर सटीक योजना के तहत लिपिक को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।