BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
29-Sep-2025 08:17 PM
By First Bihar
SARAN: सारण पुलिस ने लूट एवं डकैती की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी।
अपराधियों के पास से तीन बाइक, दो कट्टा, दो कारतूस, चार मोबाइल, एक चाकू, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक ब्रेसलेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में सूरज कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार और मंगल उर्फ जानू शामिल हैं, मंगल अमनौर बैंक लूट कांड में कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी सदर के नेतृत्व में गरखा, खैरा और दरियापुर थाने की पुलिस टीम ने गंडकी के किनारे ओढ़ा गांव में छापेमारी की और इन अपराधियों को पकड़ लिया। एसपी डॉ. आशीष ने बताया कि यह गिरोह डकैती की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस के चौकस कदमों से उसकी साजिश नाकाम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह सफल ऑपरेशन पुलिस की तत्परता और क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
छपरा से पवन कुमार सिंह