ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

BIHAR CRIME : सुबह -सुबह दिल दहलाने वाली वारदात, सफाई कर्मचारी की गला रेत हत्या ; इलाके में हड़कंप

BIHAR CRIME : सारण में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यहां की मशरक नगर पंचायत में बदमाशों ने बेरहमी से एक सफाई कर्मी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

18-Feb-2025 10:32 AM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सफाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है और इसका शव नदी में फेंक दिया गया। इस घटना में बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, सारण के मशरक नगर पंचायत में बदमाशों ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक सफाई कर्मी की चाकू से गला रेतकर बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। सफाई कर्मी का शव मंगलवार की सुबह में मशरक के पूरब टोला स्थित घोघारी नदी के किनारे से बरामद किया गया है।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान मशरक हाई स्कूल के नजदीक के रहने वाले स्वर्गीय गणेश बासफोर के पुत्र 35 वर्षीय मोहन बासफोर बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलने पर मशरक डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना के संबंध में मृत युवक के घर वालों ने बताया कि वह सोमवार की शाम 4:00 से घर से गायब था। रात में घर नहीं आने पर उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार की सुबह में शौच करने जाने वाले ग्रामीणों ने गोगरी नदी के किनारे मोहन बासफोर का शव देखा।


इधर, ग्रामीणों ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो उसके बाद पुलिस भी मौके में पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मशरक डीएसपी अमरनाथ के साथ इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी अजय कुमार मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। फारेंसिक की टीम को भी इसकी सूचना दी गई है।वही डॉग स्क्वायड से भी मदद ली जा रही है। घटना के संबंध में डीएसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। इसकी तहकीकात की जा रही है।