ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

BIHAR CRIME : चाक़ू से गोदकर किशोरी की हत्या, घर से दूर खेत में मिला शव

BIHAR CRIME : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। यहां चाकू गोदकर एक किशोरी की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।

16-Feb-2025 03:11 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आ रहा हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। यहां चाकू गोदकर एक किशोरी की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, दरियापुर थाना क्षेत्र के बजहिंया गांव में 14 वर्षीय किशोरी को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बजहिंया गांव निवासी संजय महतो की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। इसका शव घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। हर तरफ इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार काफी तेज है। 


घटना की सूचना मिलने पर दरियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंजली कुमारी शनिवार की रात अपनी मां तेतरी देवी को शौच करने की बात कह कर घर से निकली थी। मां के पैर में घाव था, इसलिए वह अकेले ही रात में खेत में चली गई थी।


इधर, रविवार की सुबह गांव की औरतों ने खेत में शव देखकर कर शोर मचाया, उसके बाद अंजली के परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी हुई। बदमाशों ने अंजली के पेट में चाकू से कई बार हमलाकर उसकी हत्या की है। अंजली के पिता संजय महतो गांव में नहीं रहते हैं। वे कर्नाटक में मजदूरी का काम करते है। गांव में संजय महतो के पत्नी तेतरी देवी, उनकी मां मानती देवी एवं पिता किशन देव महतो रहते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।


जबकि, सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने किशोरी की हत्या मामले के त्वरित उद्वेदन एवं संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसटीएफ) का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वर्तमान में वहां विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस बल की तनाती की गई है।