BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
01-May-2025 08:58 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के सरन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बारात से लौट रही कार एक हाइवा से टकरा गई। यह घटना सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में भगवानपुर चंवर के मुख्य मार्ग पर हुआ, जब टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे में गिर गई। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार का माहौल बन गया।
हादसे में इसुआपुर गांव के निवासी कार चालक पप्पू कुमार और अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के निवासी निखिल राज (धन्नजय सिंह के बेटे) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए डेरनी पीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक बारात मुजफ्फरपुर से अमनौर लौट रही थी। कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
डेरनी थाना पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त करते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हाइवा वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हाइवा चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन मामले में कार्रवाई की जा रही है।
प्रियंका कुमारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब बारात से लौट रही कार सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह हादसा सारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं का हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल और कुछ की जान भी जा चुकी है। इलाके में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालन करने की आवश्यकता जताई जा रही है। यह हादसा बीते दिन की है।