ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

छपरा स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान रेलवे इंजीनियर की मौत, मानसिक दबाव का आरोप

छपरा जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान सीनियर इंजीनियर राकेश यादव की मौत, सहकर्मियों ने मानसिक दबाव और कार्यभार को बताया कारण। NERMC ने जांच की मांग की।

19-Aug-2025 08:17 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अपने उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि राकेश कुमार यादव मूल रूप से नालंदा जिले के हिलसा के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार पटना में रहता है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रेलवे कर्मचारियों में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। जब रेलवे के उच्च अधिकारी छपरा जंक्शन का निरीक्षण कर रहे थे, तब उनके साथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार यादव, किशुनदेव शाह, रितेश विभु और सहायक IOW गुंजन कुमार मौजूद थे। तभी राकेश यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी। 


उनकी अचानक मौत से साथ काम करने वाले कर्मी भी हैरान हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (NERMC) के शाखा मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बनाए गए मानसिक दबाव और अत्यधिक कार्यभार के चलते राकेश यादव की मौत हुई है। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए  सख्त कदम उठाने की मांग की है।