BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
20-May-2025 08:48 PM
By First Bihar
SARAN: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से राज्यव्यापी 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के प्रति जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के रूप में जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करना है। बिहार को बदहाली से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाने का सपना लेकर प्रशांत किशोर एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकले हैं।
बिहार बदलाव यात्रा शुरू करने से पहले प्रशांत किशोर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सारण जिले के शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सिताब दियारा के लिए रवाना हो गए। सिताब दियारा पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पैतृक घर का दौरा किया।
जेपी के घर की जर्जर हालत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जेपी के नाम पर उनके अनुयायी अपने घरों में एसी (A.C) चला रहे हैं और यहां सिताब दियारा में उनके घर में अंधेरा है। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमसे चंदा लेकर जेपी जी के घर में बिजली बहाल करें। मैं यहां जेपी के जर्जर घर को देखने नहीं आया हूं, मैं लोकनायक की जन्मस्थली से प्रेरणा लेने आया हूं। लेकिन यहां की हालत देखकर बिहार में बदलाव की मेरी बात और मजबूत हो जाती है।




प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट