ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

मंगल पांडेय से प्रशांत किशोर ने मांगा इस्तीफा, कहा..थोड़ी भी शर्म और लज्जा बची है तो स्वास्थ्य मंत्री पद की कुर्सी छोड़ें

प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर की दलित बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री में थोड़ी भी शर्म बाकी है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

04-Jun-2025 09:17 PM

By First Bihar

SARAN: चुनावी रणनीतिकार एवं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दलित बच्ची की मौत और बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मंगल पांडेय से इस्तीफा मांगा है। पीके ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री में अब थोड़ी भी शर्म और लज्जा बची है तो वो अपने पद से इस्तीफा दें और कुर्सी छोड़ें। प्रशांत किशोर के प्रयास से 16 दिनों से खोया गोपालगंज का बच्चा मिलने पर PK ने कहा- हम कोई विधायक या सांसद नहीं हैं लेकिन यह दिखाता है कि एक छोटी सी पहल से लोगों के जीवन में कितना बदलाव आ सकता है..


 जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने SKMCH और PMCH की लापरवाही के कारण हुई नाबालिग बच्ची की मौत के लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस द्वारा मंगल पांडे के पोस्टर पर कालिख पोतने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मंगल पांडे के कृत्यों के कारण उनके मुंह पर पहले से ही कालिख पुता हुआ है। पिछले दिनों मुजफ्फरपुर में जो अमानवीय घटना घटी और जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और असंवेदनशीलता देखने को मिली है, उसके बाद अगर स्वास्थ्य मंत्री में थोड़ी भी शर्म और लज्जा बची है तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 


स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए जिस तरह से वे कोविड के दौरान विफल रहे, उसके बाद तो उन्हें कभी स्वास्थ्य मंत्री बनना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएमसीएच (PMCH) या एसकेएमसीएच (SKMCH) के अधिकारियों को निलंबित करने से नहीं होगा, स्वास्थ्य मंत्री को भी हटाया जाना चाहिए। पीएमसीएच निदेशक को सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा विस्तार देने वाले व्यक्ति पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशांत किशोर के प्रयास से 16 दिनों से खोया गोपालगंज का बच्चा मिला, PK ने कहा- हम कोई विधायक या सांसद नहीं हैं लेकिन यह दिखाता है कि एक छोटी सी पहल से लोगों के जीवन में कितना बदलाव आ सकता है..


गोपालगंज का एक बच्चा 16 दिनों तक खोया रहने के बाद कल प्रशांत किशोर और जन सुराज के प्रयास से सकुशल मिल गया, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ दिन पहले जब हम गोपालगंज दौरे पर थे तो दो महिलाएं हमसे मिलने आईं और कहा कि उनका बच्चा खो गया है। मैंने कहा आप हमें FIR के कागज़ दीजिए और हम जो संभव मदद होगी करेंगे। उसके बाद संबंधित अधिकारी से बात की गई और खुशी की बात है कि कल बच्चा मुजफ्फरपुर में सकुशल मिल गया और अपने परिवार के पास वापस घर आ गया। इस पूरी घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम कोई विधायक या सांसद नहीं हैं लेकिन यह छोटी सी घटना बताती है कि कैसे एक छोटा सा प्रयास लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है।