BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
05-Jul-2025 02:58 PM
By First Bihar
SARAN: पूर्व सांसद और बिहार के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई दीनानाथ सिंह की मौत दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हो गया। हजारीबाग जेल में बंद महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो फफक-फफक कर रोने लगे। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। अपने छोटे भाई के निधन से वो काफी सदमे में हैं। छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रभुनाथ सिंह पैरोल पर जेल से अपने घर मशरक पहुंचे।
बता दें कि प्रभुनाथ सिंह के साथ सजा काट रहे छोटे भाई दीनानाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। छोटे भाई के निधन से प्रभुनाथ सिंह काफी सदमे में हैं। भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें पैरोल पर छोड़ा गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग जेल से मशरक लाया गया।
उनके समर्थकों को जब पता चला कि उनके नेता प्रभुनाथ सिंह भाई के निधन की सूचना पाकर घर आए हुए हैं तो उनसे मिलने के लिए भारी संख्या में लोग घर पर पहुंचे। उधर छोटे भाई के शव को देखकर प्रभुनाथ सिंह फूट-फूट कर रोने लगे। जिसके बाद लोगों ने उन्हें संभाला और बरामदे में बिठाया। शव का दाह संस्कार थोड़ी देर बाद डोरीगंज घाट पर होगा। शव को श्मशान घाट की ओर लेकर लोग निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद प्रभुनाथ को वापस हजारीबाग जेल जाना पड़ेगा।
गौरतलब है कि प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से तीन बार सांसद रह चुके हैं। डबल मर्डर केस में महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हत्या के एक अन्य मामले में वे झारखंड के हजारीबार जेल में बंद हैं। उनके भाई दीनानाथ सिंह को भी सजा मिली थी। लेकिन तबीयत बिगडने के बाद दीनानाथ सिंह को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि बिहार के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बहुत निकट संबंध रहा है। 1995 में चुनाव के दौरान छपरा के मसरख के एक बूथ पर दो लोगों की हत्या हुई थी जिसके आरोपी है। प्रभुनाथ सिंह के कैंडिडेट को वोट नहीं देने के कारण दोनों की हत्या कर दी गयी थी। फिलहाल प्रभुनाथ सिंह हजारीबाग जेल में सजा काट रहे हैं.