BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
29-Mar-2025 07:52 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Manish Kashyap: बिहार के चर्चित यूटूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने अपने बयान से यूटर्न ले लिया है। छपरा पुलिस से बातचीत के बाद उन्होंने यूटर्न ले लिया है। छपरा में मनीष कश्यप ने बयान दिया कि 'मेरे ऊपर कोई एफआईआर नहीं हुआ था, लेकिन कुछ पोर्टल वालों ने मेरा नाम चला दिया था। मेरे ऊपर सारण पुलिस ने कोई एफआईआर नहीं किया था'।
मनीष कश्यप ने कहा कि 'मैं उत्तेजित नहीं था मैं तो यहां सारण में आया हूं। मेरी बातचीत सभी लोगों से हुई है। सारी बात पॉजिटिव हुई है। मैंने ये कहा था कि अगर मेरे ऊपर एफआईआर हुआ है अगर मैं जेल जाता हूं तो जेल जाने के पहले इस्तीफा दे दूंगा। पार्टी पदनाम क्यों होगी। नोटिस दी गई है, वो भी मुझे नहीं दी गई है। नोटिस का जवाब सब लोग देंगे। मेरे ऊपर कोई एफआईआर नहीं है'।
मनीष कश्यप ने कहा कि 'सारण पुलिस ने 11 चैनलों को नोटिस भेजी है। इस चीज को समझिए इस पे जवाब देना है। मीडिया ने अपनी बातों को रखा पुलिस की बातों को नहीं रखा गया था। मेरे ऊपर कोई एफआईआर नहीं हुआ है। सारण पुलिस ने मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी के ऊपर कोई एफआईआर नहीं की है'।
आपको बता दें कि गुरुवार को एक वीडियो बयान जारी कर मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था। वे जेल जाने की भी बात कर रहे थे। मनीष कश्यप का कहना था कि एक खबर चलाने के मामले में उनके चैनल पर सारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा, 'मैं शुक्रवार को सारण आ कर अपनी गिरफ्तारी दूंगा। बहुत बड़ा निर्णय लूंगा"। लेकिन अब वो अपने इस बयान से पलट गए हैं।